एस.एम.बी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानी में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन, अधिवक्तागण, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करना रहा।





